सद्भावना ट्रेन से गिरकर युवक घायल, गम्भीर
जौनपुर, जून 13 -- सिंगरामऊ (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरामऊ के हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह चलती ट्रेन से एक युवक गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पीआरबी सिंगरामऊ पहुंच कर युवक को एम्बुलेंस से बदलापुर सीएचसी भेजवाया। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि सुबह 7.49 बजे सद्भावना एक्सप्रेस के गुजरने के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने सूचना दी कि ट्रेन से एक यात्री गिर गया है। मौके पर पहुंच कर देखा गया तो वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहा था। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर फोन कर दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पीआरबी सिंगरामऊ एम्बुलेंस से बदलापुर सी एच सी लेकर चली गई। यात्री की पहचान नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.