औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- हसपुरा छोटी फील्ड पर 25 दिसंबर से आयोजित होने वाले सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सोमवार को कमेटी के लोगों ने पिच तैयार किया। सचिव धर्मेंद्र कुमार लाला ने बताया कि कुल आठ टीमें शामिल हुई हैं। 25 दिसंबर को पहला क्वार्टर फाइनल मैच हसपुरा और बरैलीचक के बीच होगा। इसका उद्घाटन गोह राजद विधायक अमरेंद्र कुशवाहा करेंगे। 27 को दूसरा क्वार्टर दाउदनगर और अकिंत सेकेंड, 29 को तीसरा क्वार्टर डुमरा और बहादुर बिगहा, 31 को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच गहना और खुटहन टीम के बीच खेला जाएगा। 3 और 4 जनवरी को सेमी फाइनल होगा। 5 जनवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित होगा। राज कुमार, विपिन पटेल, रवि पटेल, धनंजय यादव, सुमित कुमार, दीपक कुमार, सनी कुमार, किशोर कुमार ने पिच निर्माण में सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...