जहानाबाद, जनवरी 30 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट सद्भावना कप के लिए दूसरे सेमीफाइनल के साथ ही दो टीम फाइनल में पहुंच गई। पहले सेमीफाइनल मैच के आधार पर मेजबान टीम मगध फुटबॉल अकादमी की टीम पहले ही फाइनल में पहुंचने के साथ ही दूसरे सेमीफाइनल में बाल निर्माण स्कूल फतेहपुर अमैन ने प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल की टीम को टाइ ब्रेकर में एक गोल से हराकर फाइनल में पहुंच गई। मध्यांतर तक दोनों टीम बराबरी पर रही। मध्यांतर के बाद प्रतिभा पल्लवन की ओर से आयुष ने एक गोल कर बढ़त बना ली। लेकिन मध्यांतर के बाद फतेहपुर अमैन की तरफ से सागर ने एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया और मैच टाई ब्रेकर में चला गया। आयोजन समिति के सचिव राजीव कुमार रंजन ने बताया कि सद्भावना कप फुटबॉल टूर्नामेंट के टॉप दो टीमों के बीच 1 फरवरी को फाइनल मुकाबला होगा। ...