सद्भावना, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के आदर्शों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
पलामू, अगस्त 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राजीव गांधी के जन्मदिवस एवं सद्भावना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति के तत्वावधान में गुरुवार को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में सेमिनार कर, राजीव गांधी : व्यक्तित्व एवं कृतित्व, विषय पर मंथन किया गया। समिति अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता हृदयानंद मिश्र की अध्यक्षता वाले इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मनिका क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह तथा बतौर विशिष्ट अतिथि युवा नेता व गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने गहनता से विषय पर प्रकाश डालते हुए राजीव गांधी की बड़ी देन के रूप में 18 वर्ष में मताधिकार को गिनाया। सद्भावना, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के आदर्शों को आगे बढ़ाने का मौके पर संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.