सिमडेगा, दिसम्बर 24 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जिलेवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि क्रिसमस का त्योहार सद्भाव, प्रेम व आशा का प्रतीक है। क्रिसमस का यह बड़ा दिन प्रभु येसु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। प्रभु यीसु मसीह का शांति, प्यार व दया का संदेश दुनिया भर के लोगों को एकता की राह दिखाता है। इसलिए हम प्रत्येक को हमारे जीवन के हर क्षण, हर दिन को लोगों के साथ शांति, प्रेम और मेल-मिलाप से जीना चाहिए। जिस अच्छे काम को हम अभी कर सकते हैं, उसे बाद के लिए नहीं टालना चाहिए। क्योंकि यह अवसर दुबारा नही आता है। उन्होंने कहा है क्रिसमस प्रभु यीसु का अनुपम उपहार है। जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा ने भी क्रिसमस पर्व की बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...