मेरठ, जून 10 -- बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली एवं विजीलेंस टीमों ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब रात में भी हाईलॉस इलाकों में छापेमारी शुरू हो गई। सोमवार रात में लिसाड़ी गेट इलाके के सद्दीकनगर में छापेमारी हुई। दो लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अधिशासी अभियंता रेड रोहित कन्नौजिया ने बताया कि मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद के निर्देश के बाद बिजली चोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रात में भी छापेमारी शुरू कर दी। पिछले दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए रात में बिजली लोड अप्रत्याशित तरीके से बढ़ा तो बिजली अफसरों ने चोरी की आंशका को देखते हुए क्षेत्रों को चिहिन्त कराकर छापेमारी के निर्देश दिए।अधिशासी यह भी पढ़ें- सद्दीकनगर में छापेमारी कर बिजली चोरी के दो मामल...