चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी और सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के निदेशक 77 वर्षीय पद्मश्री डॉ. बीके जैन का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कई माह से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। डॉ. बीके जैन का मुंबई में इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर ही उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई से चित्रकूट लाया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे। उन्हें सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय स्थित आईसीयू में रखा गया था। डॉ. जैन ने शाम 4:24 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि ट्रस्ट परिवार की तरफ से की गई। वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष भी थे। डॉ. जैन के अंतिम दर्शन शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक होंगे और उनका अंतिम संस्कार चिकित्सालय परिसर में रविवार को होगा। स्वामी रणछोरदास महाराज की ...