कटिहार, मई 17 -- समेली,एक संवाददाता संतमत सत्संग मंदिर खैरा, समेली में सदगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज का महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः ईश स्तुति प्रार्थना,आरती एवं पुष्पांजलि विशेष सत्संग प्रवचन और भंडारा सहित विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सत्संग आश्रम खैरा समेली चंद्रकिशोर बाबा ने बताया सद्गुरुदेव का दिव्य जीवन त्याग, तप, साधना और आत्मज्ञान का प्रकाश-स्तंभ था। उन्होंने मानवता को यह अमूल्य संदेश दिया कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति है।यद्यपि आज उनका स्थूल शरीर हमारे बीच नहीं है, किन्तु उनकी अमृतवाणी, उनकी कृपा और उनका दिखाया हुआ संतमत का पथ आज भी अनगिनत साधकों के जीवन को आलोकित कर रहा है। यह भी पढ़ें- बांका: मेंही धाम आश्रम में संत महर्षि मेंही दास...