कन्नौज, मई 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी बाईपास स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में गुरसहायगंज से आए महात्मा विपिन गुप्ता ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि ईश्वर की भक्ति में अपार शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में हर व्यक्ति ईश्वर को याद करता है, जिससे उसे मानसिक शांति तो मिलती है, लेकिन वास्तविक मुक्ति सत्संग और सद्गुरु की कृपा से ही संभव होती है। महात्मा विपिन गुप्ता ने कहा कि मोक्ष प्राप्त करने के लिए सत्संग अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वहीं से मनुष्य को सही जीवन मार्ग और आध्यात्मिक ज्ञान होता है। उन्होंने बताया कि सत्संग के माध्यम से ही पूर्ण सद्गुरु की प्राप्ति होती है और सद्गुरु ही परमात्मा का सही स्वरूप समझाते हैं। प...