पूर्णिया, मार्च 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के सीमा ग्राम स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय सत्संग समारोह का दूसरे दिन भक्ति और उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर सत्संग सुनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत कबीर साहेब की वाणी 'बीजक' के पाठ एवं व्याख्या से हुई जिसने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। संत-महात्माओं ने अपने प्रेरणादायक प्रवचनों में कबीर साहेब के उपदेशों को विस्तार से समझाते हुए मानव समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया। उन्होंने कबीर के दोहों के माध्यम से प्रेम, सद्भाव और मानवता को जीवन का मूल आधार बताया। वक्ताओं ने कहा कि कबीर साहेब की वाणी आज भी प्रासंगिक है और समाज को भेदभाव से ऊपर उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.