रांची, दिसम्बर 23 -- रातू, प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'सदैव अटल' थीम के तहत सोमवार को पिर्रा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जन आरोग्य चेतना अभियान के तहत आयोजित इस आयुष आधारित कैंप में 150 लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। शिविर में शुगर और बीपी की जांच के साथ निःशुल्क परामर्श और दवाइयां बांटी गईं। डॉ आरिफ रजा, डॉ सरिता चौबे और डॉ रमेश चंद्र मुर्मू ने मरीजों का इलाज किया। योग प्रशिक्षक रूपलाल महतो ने योगाभ्यास सिखाया और सत्येन्द्र प्रसाद ने आयुष औषधियों का वितरण किया। अधिकारियों ने बताया कि आयुष पद्धति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कैंप आगे भी जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...