संभल, मई 28 -- रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव सदीरनपुर में बुधवार शाम से लापता किशोर का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास स्थित झील में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव सदीरनपुर निवासी मोहित पुत्र नरेश बुधवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। पूरी रात परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे रहे। बृहस्पतिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो उन्होंने गांव के पास झील में एक पेड़ से मोहित का शव लटका देखा। यह भी पढ़ें- बथवरिया थाना के समीप आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला क्षेत्र में सनसनी यह खबर गांव में फैलते ही...