संतकबीरनगर, जून 20 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम सिसवा दाखिली स्थित मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत सदरुल उलूम में अंजुमन रजा-ए-कमेटी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय जश्न-ए-शहीद-ए-आजम कांफ्रेंस के तीसरे दिन कर्बला के शहीदों को याद करते हुए उलेमाओं ने इंसानियत, सब्र और अमन का संदेश दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत कारी मुश्ताक अहमद ने कुरआन पाक की तिलावत से की। मुख्य वक्ता बस्ती जनपद के लालगंज स्थित दारुल उलूम आलमियह जमदा शाही के मौलाना कमाल अहमद अलीमी ने कहा कि दुनिया में अनेक घटनाएं हुईं, लेकिन कर्बला की घटना सदियों बाद भी लोगों के दिलों को झकझोर देती है। यह भी पढ़ें- हजरत इमाम हसन-हुसैन से मोहब्बत ईमान की पहचान उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने हक,...