बदायूं, मई 18 -- क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।वहीं गांव मे चर्चा है कि युवक ने गृह क्लेश के चलते अपनों फांसी पर लटक कर जान दी है। मृतक के परिजनों ने आननफानन में बिना पुलिस को सूचना दिये ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी वीरेंद्र तोमर ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत आएगी तो जांच कर विधक कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला यह भी पढ़ें- सौंधन के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...