बोकारो, जून 15 -- अंगवाली। सदाफल देव महराज के मंदिर अंगवाली में सोमवार को विहंगम योग संत समाज द्वारा जिला संयोजक नीलकंठ रविदास की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी सह पौधरोपण का आयोजन किया गया। कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी द्वारा स्वर्वेद पाठ किया गया। गुरुभाई रमेश ठाकुर ने भजन प्रस्तुत किए। फिर आरती, शांति पाठ व प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। तदोपरांत गुरु मंदिर परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाकर जल से सींचे गए। अंगवाली शाखा अध्यक्ष नरेश मिश्रा, संयोजक पंचानन साव, रामप्रवेश मिश्रा, अमित पंडित, परामर्शक एके जायसवाल, बोकारो थर्मल से केपी सिंह, गणेश साव, मधु खत्री, फुसरो से व्यवसाई सुरेश बंसल, रामभरोस रविदास, बंकिम राय, जितेंद्र राय, पिछरी से काली सिंह आदि गोष्ठी में शामिल थे। यह भी पढ़ें- आज के कार्यक्रम 10. अंगवाली में सदाफ देव मंदिर में सभी।

हि...