बोकारो, मार्च 12 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सदगुरू सदाफलदेव जी महाराज की मूर्ति स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ आगामी 22 मार्च को मनायी जायेगी। कोयलांचल संत समाज द्वारा इसे लेकर तैयारी है। जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, सह संयोजक प्यारेलाल यादव, जानकी यादव, पंचानन साव, नरेश मिश्रा, नारायण मल्लाह, अखिलेश चौहान, सुखलाल महतो आदि ने बताया कि काफी गुरु भाई-बहन पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...