सदानों के प्रतिनिधित्व का भी रहे ध्यान : मोर्चा
रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जातीय जनगणना और आगामी परिसीमन को लेकर मूलवासी सदान मोर्चा ने केंद्र सरकार से आरक्षित सीटों के बीच सदानों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखने की मांग की है। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद एवं पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने रविवार को होटल गंगा आश्रम में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि परिसीमन केवल सीटों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि राज्य के सभी सामाजिक वर्गों को लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का न्यायसंगत अवसर देने का माध्यम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य में न्यायसंगत एवं संतुलित राजनीतिक प्रतिनिधित्व, आगामी परिसीमन तथा जातीय जनगणना से जुड़े विषयों को लेकर मोर्चा ने पहले ही प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.