मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर/कांटी। एनएच-27 किनारे दरभंगा मोड़ से शनि मंदिर मोड़ तक शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व एसडीओ पश्चिमी आकांक्षा आनंद ने किया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही दुकानदारों व स्थानीय लोगों को सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने को लेकर चेतावनी दी गई। हालांकि, इस दौरान एसडीओ पश्चिमी व कांटी सीओ ने सदातपुर मोड़ से लेकर चांदनी चौक तक के अवैध कब्जे को हटवाना जरूरी नहीं समझा। अधिकारियों का काफिला इस ओर आया तक नहीं। अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी डॉ. आकांक्षा आनंद, सीओ पिंटू कुमार, आरओ बसंत कुमार राय थे। यह भी पढ़ें- घिरनी पोखर से दुकानों को हटाने की घोषणा के विरोध में धरना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...