कुशीनगर, जून 27 -- रामकोला। स्थानीय उपनगर समेत मोरवन, बैरिया, धुआंटीकर, कुसम्ही, अमडरिया, परसौनी, बरवा महादेवा, पड़री सोहरौना और बिहुली क्षेत्र के गांवों से ताजिया जुलूस निकाले गए। अखाड़ों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन किया। कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने के बाद मेले का आयोजन भी किया गया। पुलिस और प्रशासन पूरे समय जुलूस मार्गों पर निगरानी बनाए रखा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जुलूस में सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना, पूर्व सभासद जुल्फकार, साहबजादे उर्फ फोटो, शमीम अली, सैयद सुहेल, रियाज, हम्माम, नेसार, सेराज, ताहिर, मासूम राजा तथा उर्दाहा से राजू पठान, फिरोज, आलम, सलीम और अफजल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में जुलूस निकालकर मातम मनाया सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर...