बिहारशरीफ, मई 2 -- जिला प्रभारी ने डिजीटल सदस्या एप के बारे में दी जानकारी फोटो : कांग्रेस-बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट स्थित राजेन्द्र आश्रम में सदस्यता एप के बारे में बताते कांग्रेस नेता। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अधिक संख्या में नये सदस्य बनाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमेटी में पद मिलेगा। संघटन सृजन डिजीटल एप की मदद से पार्टी नये सदस्यों को जोड़ेगी। सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

सदस्यता एप की जानकारी पार्टी के नालंदा जिला प्रभारी राजीव मिश्रा व मिहिर झा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो हजार से अधिक सदस्य बनाने वालों को प्रदेश कमेटी में पद मिल सकता है। इसी तरह जिला व प्रखंड कमेटी में भी पद हासिल करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाना होगा। सभी सदस...