बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- पावापुरी, निज संवाददाता। नगर में शुक्रवार को पेंशनर समाज की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि पेंशनरों के अधिकारों और सम्मान के लिए मजबूत संगठन जरूरी है। इसमें समय पर पेंशन भुगतान, चिकित्सा सुविधा और महंगाई राहत भत्ते पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...