पीलीभीत, दिसम्बर 13 -- पीलीभीत। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से ग्राम रिछौला सबल बीसलपुर में पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि कैफ रजा की अध्यक्षता में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को सदस्यता दिलाई गई। प्रतिनिधि कैफ रजा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पिछड़ों, दलित, अल्पसंख्यकों, गरीबों, वंचितों की हक अधिकार की लड़ाई हमेशा लड़ते हैं। वह स्वयं धरातल पर कार्य करते रहते हैं। यही वजह है कि पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। पार्टी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने दम पर अपने सिंबल पर लड़ेगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा। पूरे प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव के लिए तैयारी करें और धरातल पर ...