बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक स्थित जदयू के वरिष्ठ नेता ब्रजकिशोर मेहता के आवास पर सोमवार को जदयू की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बैकुंठ सिंह एवं नगर अध्यक्ष मो. शाहिद ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में आगामी 17 दिसंबर से साहेबपुरकमाल विधानसभा में 30 हजार प्राथमिक सदस्य एवं 500 सक्रिय सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में आगामी दिनों में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर संगठन में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूमिपाल राय को कार्यकर्ताओं के द्वारा माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। भूमिपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय की...