रांची, जून 21 -- कांके, प्रतिनिधि। भामाशाह नगर रिंग रोड स्थित प्रदेश अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में लोकहित अधिकार पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि 1 से 15 जुलाई तक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल राज्यव्यापी दौरा करेगा। बैठक में छात्रों से जुड़े मुद्दों, पेपर लीक, प्रखंड और अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार, विस्थापन, निःशुल्क शिक्षा-चिकित्सा, चिटफंड निवेशकों की राशि वापसी तथा ओबीसी आरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इन मुद्दों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में हरिनाथ साहू, रामविलास साव, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, कपिल साहू, मुकुल नायक, डॉ. दानेश्वर साहू, प्रेमचंद साहू, मोहम्मद ज...