आरा, फरवरी 23 -- आरा, निज प्रतिनिधि । छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा भोजपुर के जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा की अध्यक्षता में आरा क्लब मोड़ के समीप बैठक हुई। बैठक में भोजपुर जिला एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी छात्र नेता उपस्थित रहे। संचालन छात्र जिला उपाध्यक्ष गुड्डू राम मांझी ने किया। बैठक में नीतीश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान से भोजपुर जिले के सभी प्रखंडों एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। दस हजार छात्रों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। विवि अध्यक्ष विकास पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का पूरा जीवन सामाजिक न्याय दिलाना और शिक्षा में सुधार र...