गिरडीह, जनवरी 22 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत स्थित चमड़ा गोदाम के पास गुरुवार को झामुमो नगर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रतन रवानी ने की, जबकि बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में नगर पंचायत के सभी ग्यारह वार्डों से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रत्येक वार्ड में प्रभारी नियुक्त करने तथा पार्टी की मजबूती के लिए बूथ कमेटियों के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में सर्वसम्मति से नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 से कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का पार्टी झंडा भेंट कर स्वागत किया गया। मौके पर जितेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.