अररिया, जनवरी 8 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। जदयू की फारबिसगंज नगर इकाई की एक बैठक शहर के वार्ड संख्या 24 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू नेता गुड्डू अली ने की। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद के सभी 25 वार्ड क्षेत्रों में कम से कम 10 क्रियाशील सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नीतीश सरकार की उपलब्धियों, महिला शक्तिकरण एवं विकास कार्यों की विकास गाथा को लोगों ने जमकर सराहा और राज्य सरकार के उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बैठक में जदयू के प्रदेश सचिव रमेश सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बृजेश राय, नगर उपाध्यक्ष छोटू खान, डॉ.अशोक कुमार, गुफरान अंसारी, राजन कुमार, विनय कुमार रजक, दीपेश कुमार, रज़्ज़ाक़ आलम, कामरान आलम, रवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.