पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। भारत विकास परिषद शाखा टाइगर रोहिलखंड प्रांत की शाखा कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें संगठन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम शाखा टाइगर के विकास मित्र डॉ एसपीएस संधू के आवास पर संपन्न हुआ। कार्यशाला में प्रांतीय संरक्षक केबी अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना, प्रांतीय संयोजक संपर्क डॉ. विनय गुप्ता, जिला प्रभारी डॉ.एसपीएस संधू ने कार्यशाला के उद्देश्य, भारत विकास परिषद की सदस्यता, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम और होने वाली बैठकों के शिष्टाचार, सेवा संपर्क और पर्यावरण की अवधारणा, वित्तीय प्रबँधन और पारदर्शिता, गतिविधियों में सदस्यों के योगदान पर चर्चा की। अतिथियों और सदस्यों का स्वागत अभिनंदन शाखा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। शाखा के विकास मित्र डॉ.एसपीएस संधू ने प्रांतीय कार्यक्रम...