सहरसा, मार्च 13 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार चिकित्सकों को पदस्थापित किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले भी दर्जनों की संख्या में चिकित्सकों, विशेषज्ञ डॉक्टर को पदस्थापित किया गया है। जिनके द्वारा योगदान दिया जा रहा है। इसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला सहित जिले के सूदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा सुनिश्चित कराने की पहल से जोड़ कर देखा जा रहा है। चिकित्सकों की नियुक्ति से सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न प्रखंड के पीएचसी, सीएचसी व स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।चिकित्सकों के योगदान के बाद स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा सुविधा म...