लखीसराय, अप्रैल 22 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को समुदाय में जन जागरूकता के उदेश्य से सदर अस्पताल में बुधवार को जीएनएम एवं स्टाफ नर्स के बीच विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मलेरिया मुक्त जिला हो हमारा, दूर होगी मलेरिया की बीमारी, जब हम सबकी होगी भागीदारी, मलेरिया से अपने परिवार को बचाओ, मच्छरदानी अपनाओ आदि स्लोगन पर चर्चा किया जाएगा। डीएस सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ कुमार अमित ने बताया कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान में शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विद्यालय में बच्चों के द्वारा प्रभात-फेरी निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति लोगों को किया गया जागरूक सभी स्वास्थ्य संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्म...