बहराइच, अप्रैल 27 -- बहराइच, संवाददाता। महिला बिल मंजूर न हो पाने पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकने के दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गई थी। इस मामले में विधायक समर्थक की सोशल मीडिया पर पोस्ट पर बाराबंकी जिले के युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इसकी भनक लगते ही सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया । एक पुलिस टीम ने बाराबंकी जिले में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। शहर में शनिवार को भाजपा के तत्वावधान में जिला प्रभारी कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मौजूदगी में महिला बिल पास न होने पर विपक्षी दलों के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकते समय सदर विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गई थी। जिनका मेंदाता लखनऊ में इलाज चल रहा है। विधायक समर्थकों ने घटना को लेकर सोशल मी...