कुशीनगर, अप्रैल 7 -- पडरौना, निज संवाददाता। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पडरौना विधानसभा अंतर्गत ग्राम पकड़ियार में 25 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण की आधारशिला रखी। शिलान्यास समारोह में उन्होंने कहा कि गांव की सारी सड़कें अब पक्की बन रही हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सड़कों का जाल बिछा दिया है और निर्माण कार्यों को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया है। विधायक ने बाकी बची कच्ची सड़कों के निर्माण का भी आश्वासन दिया।विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पकड़ियार में छांगुर पटेल के घर से नहर होते नौगाहा तक 25 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क के शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ। पूर्वांचल विकास निधि ( जिलांश ) से निर्मित होने वाली सड़क का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल व विशिष्ट अतिथि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय लोहिया ने वैदिक मंत...