पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के सभी पंचायतों एवं नगर निकायों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले सरकारी सहयोग शिविर के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत राजीगंज पंचायत भवन तथा पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में वार्ड संख्या 42, 43 एवं 44 के लिए 2 जून मंगलवार को आयोजित होने वाले सरकारी सहयोग शिविर की तैयारियों की जानकारी प्रभारी जिला पदाधिकारी से प्राप्त की तथा शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त को राजीगंज पंचायत भवन तथा बेलौरी अंचित साह हाई स्कूल के पीछे खेल मैदान में आयोजित होने वाले शिविर में प्रतिनियुक्त सभी पदाध...