रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह समस्त स्टॉलों को देखा। समूह द्वारा उत्पादित किये जा रहे उत्पादों को उच्च स्तर की मार्केटिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उत्पादों की खरीदारी कर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में चल रहे मेले में संचालित समस्त प्रेरणा कैण्टीन एवं अन्य स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। जिसमें सदर विधायक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार पाने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मेशन के समूहों द्वारा मल्टीग्रेन आटा, आलू चिप्स पापड, पापकार्न, झाडू, टॉयलेट क्ली...