बदायूं, दिसम्बर 4 -- सालारपुर। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सालारपुर, कादरचौक ब्लॉक के दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल वितरित की। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है कि समाज के हर व्यक्ति तक विकास की रोशनी समान रूप से पहुंचे। विधायक ने कहा कि यह ट्राइसाइकिल केवल एक साधन नहीं है। यह सशक्तिकरण का प्रतीक है। यह आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम है और यह बताती है कि कोई भी चुनौती इतनी बड़ी नहीं कि हम उसे मिलकर पार न कर सकें। दिव्यांगजन हमारे समाज की शक्ति हैं। जिला उपाध्यक्ष भाजपा शारदेंदु पाठ, बीडीओ नितिन कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव पाठक, शिव कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...