महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सोमवार को पुलिस लाइन में पहुंच कर परिसर में नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास विधि-विधान से किया। इस दौरान एसपी सोमेंद्र मीणा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री प्रदेश पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, कृष्ण गोपाल जायसवाल भी उपस्थित रहे। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में विकास कार्य नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में नाला निर्माण लंबे समय से आवश्यक था, जिससे जल निकासी की समस्या बनी रहती थी। इस कार्य के पूर्ण होने से पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा कि नाला निर्माण से पुलिस लाइन परिसर में बरसात के मौसम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.