सदर विधायक ने डिप्टी सीएम से मांगा ऑडिटोरियम
बदायूं, जुलाई 18 -- बदायूं, संवाददाता। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लखनऊ में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों एवं उच्च अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर वजीरगंज ब्लॉक में एक मिनी ऑडिटोरियम के निर्माण की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुये संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव/आकलन तैयार कराने के निर्देश दिये एवं शीघ्र धनराशि स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। इसके बलावा विधायक ने अन्य मंत्रियों व संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Badaun News: सदर विधानसभा में 54 करोड़ का विकास जनता को समर्पित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.