प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- साल्हीपुर कंजास गांव में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत की जानकारी पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एसडीएम पट्टी से बातकर पीड़ित परिवार को तत्काल हर संभव आर्थिक, प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने को कहा। ----पोस्टमॉर्टम के बाद बेल्हादेवी के पास किया दफनप्रतापगढ़, तालाब में डूबने से मृत किशोरी और उसके दोनों छोटे भाइयों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर नहीं ले जाए गए। घर में सिर्फ दिव्यांग माता-पिता और 8 माह के भाई के अलावा किसी और के न होने के कारण उनके शव घर नहीं ले जाए गए। गांव के लोगों ने पिता की मौजूदगी में तीनों शव बेल्हादेवी के पास सई नदी किनारे दफन कर दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.