बदायूं, जून 13 -- सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से वजीरगंज-सुरसैना-उसैता मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिये मंजूरी मिल गयी है। सात करोड़ 47 लाख से करीब छह किमी मार्ग पर काम कराया जायेगा। शासन ने प्रथम किश्त में 70 लाख रुपये जारी कर दिये हैं।केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शुक्रवार के लिये वजीरगंज-सुरसैना-उसैता मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क, हाईवे और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। जहां पहले लोग गड्ढों से भरी सड़कों से गुजरने को मजबूर थे, वहीं आज बेहतर और सुरक्षित सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं सम...