सदर में 10, रिम्स में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
रांची, अगस्त 29 -- रांची, हिटी। झारखंड में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक चिकित्सक के संक्रमित होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों पर नजर रखने व आइसोलेशन की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी व अनुमंडलीय अस्पतालों को मरीजों की त्वरित पहचान, जांच कर उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही रिम्स समेत सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सदर अस्पतालों में अतिरिक्त 10 बेड सुरक्षित रखने को भी कहा है। पर्याप्त ऑक्सीजन, जरूरी दवाओं के साथ सभी सुविधाओं को पुख्ता रखने को कहा है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.