मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में सभी नवजात की स्थिति का रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इसका फैसला सीएस डॉ. सुधीर कुमार और डीपीएम मो. सलीम जावेद ने गुणवत्ता सुधार को लेकर किया है। इस काम में पीरामल संस्था से सहयोग लिया जाएगा।संस्था के जिला हेड मो नसीरूल होदा का कहना है कि अस्पताल के गुणवत्ता विकास के लिए सहयोग देंगे। फैसला किया गया है कि अस्पताल सुधारात्मक कार्यों से संबंधित साक्ष्य एवं अभिलेख व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखें, ताकि आगामी एनक्यूएएस मूल्यांकन के दौरान उनका सत्यापन किया जा सके। साथ ही फॉलोअप असेसमेंट के माध्यम से चिह्नित कमियों के निराकरण और सुधार की स्थिति की नियमित जांच पर भी बल दिया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर बिहार के 14 प्रतिशत अस्पताल ही खरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...