धनबाद, दिसम्बर 1 -- धनबाद। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यहां पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाएगा। इसके बाद यहां 420 बेड का अस्पताल हो जाएगा। फिलहाल अस्पताल की ऊपरी मंजिल का निर्माण चल रहा है। इससे बेड की संख्या 100 से बढ़कर 150 हो जाएगी। 16 करोड़ रुपए की लागत से सदर अस्पताल के कैंपस का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सहियाओं ने की बकाया भुगतान की मांग: शहरी क्षेत्र की सहियाओं ने सदर अस्पताल में अपर मुख्य सचिव से मुलाकात की। उन्हें बताया गया कि कोरोना काल में उनके कार्यों का अबतक भुगतान नहीं हुआ है। अपर मुख्य सचिव ने उन्हें सिविल सर्जन को लिखकर देने को कहा। सिविल सर्जन को जल्द भुगतान का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.