रांची, जून 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल को पेपरलेश करने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में ई-प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। ई-प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा शुरू होने से एक बार सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, फिर उसी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनका सारा डेटाबेस रिकॉर्ड कर लिया जाएगा। उसके बाद दोबारा सदर अस्पताल आने पर उन्हें पुराने रिकार्ड को बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विमलेश सिंह ने बताया कि ई-प्रिस्क्रिप्शन लागू करने से मरीजों को बेहतर तरीके से डायग्नोज किया जा सकेगा। उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा भी मिलेगी। कुछ दिन पहले डेंटल और ऑन्कोलॉजी विभाग में ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत की गई थी, जिसे बाद में सदर अस्पताल के सारे विभागों में शुरू ...