प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के कटरा इन्द कुंवर निवासी सदर ब्लॉक प्रमुख शेषा सिंह का लंबी बीमारी से शनिवार सुबह निधन हो गया। उनका लखनऊ के एक निजी अस्पाल में इलाज चल रहा था। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग उनके मोहनगंज आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शेषासिंह के पति कैप्टन शिवशंकर की करीब 10 वर्ष से पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बाद वह बच्चों के साथ मोहनगंज में रहने लगीं। 2021 में अपने मायके सदर के भुवालपुर डोमीपुर गांव से निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुनी गईं और और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...