सदर बाजार में बिजली के तारों का जाल गंभीर खतरा : पम्मा
नई दिल्ली, जून 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने सदर बाजार में फैले बिजली के तारों के जाल को गंभीर खतरा बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एशिया के सबसे बड़े थोक बाजारों में शामिल सदर बाजार में रोज हजारों लोग आते हैं, लेकिन कई गलियों में बिजली के तार अव्यवस्थित और खतरनाक स्थिति में लटके हुए हैं। पम्मा ने प्रशासन और बिजली विभाग से बाजार का निरीक्षण कर खतरनाक तारों को ठीक करने, नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट कराने और व्यापारियों के लिए जागरुकता अभियान चलाने की मांग की है। साथ ही दिल्ली फायर सर्विस को पत्र लिखकर फायर सेफ्टी ट्रेनिंग और मॉक ड्रिल आयोजित करने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.