गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्त सदर बाजार इलाके में नगर निगम गुरुग्राम ने अवैध रूप से पानी का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। वीरवार को निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए बाजार क्षेत्र में कुल सात अवैध पेयजल कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया। यह कार्रवाई सरकारी राजस्व की हानि रोकने और शहर की पेयजल व्यवस्था को सुधारने की दिशा में उठाया गया एक कड़ा कदम है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम गुरुवार को सदर बाजार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान टीम ने ऐसे कई पेयजल कनेक्शनों की पहचान की, जो बिना किसी अनुमति या निगम के नियमों के विरुद्ध अवैध रूप से लिए गए थे। इसके बाद टीम ने तुरंत मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सात कनेक्शनों को पूरी तरह से हटा दिया।राजस्व...