मुंगेर, जून 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में चल रहे तीन दिवसीय सहयोग शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित शिविर के अंतिम दिन कुल 259 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 211 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष 48 मामलों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया है। बीडीओ ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में कुल 585 आवेदन आए। इनमें से 461 मामलों का तत्काल समाधान किया गया। शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, भूमि विवाद, नल-जल, छात्रवृत्ति और मनरेगा से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। अधिकारियों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आमजनों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और छोटी समस्याओं के लिए कार्यालय का चक्कर लगाने से बचाना था। यह ...