छपरा, मार्च 28 -- 28 पंचायत समिति सदस्यों में से 25 ने मतदान में लिया भाग 25 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान छपरा, नगर प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और उनकी कुर्सी चली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड सभागार में हुए मतदान को लेकर सुबह से ही प्रखंड कार्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कुल 28 सदस्यों में से 25 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया, जबकि प्रमुख मुन्नी देवी, उप प्रमुख अवधेश राय समेत तीन सदस्य अनुपस्थित रहे। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.