दुमका, जून 6 -- सदर प्रखंड, दुमका की पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख मिनूदी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उपायुक्त दुमका को लिखित आवेदन सौंपा है। सदस्यों ने उपायुक्त से मामले में नियमानुसार अविलंब कार्रवाई और अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है।

बैठक का आयोजन ज्ञात हो कि 01 जून को पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख मिनूदी सोरेन के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का लिखित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर दुमका को पहले ही दे दिया था। इसी मामले में उत्पन्न मतभेदों के समाधान के लिए प्रखंड सभागार में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों और संबंधित पदाधिकारियों के बीच विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। प्रमुख मिनूदी सोरेन ने अपना स्पष्टीकरण दिया, लेकिन सदस्य उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।

सद...