कटिहार, मार्च 28 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि सदर प्रखंड परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनेगा। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग ने भवन निर्माण के लिए 70 डिसमिल जमीन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को हस्तांतरित किया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि सदर प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन अस्थायी तौर पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरिया संथाली में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास के बाद जमीन हस्तांतरण हो पाया है। पीएचसी भवन का निर्माण भी शीघ्र शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...